दिनदहाड़े राज हाई स्कूल परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

डुमरांव के स्टेशन रोड स्थित राज प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से दिन दहाड़े एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गई है। राज हाई स्कूल जैसे सुरक्षित व सीसीटीवी कैमरे से लैस परिसर से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। हालांकि, चोरी की यह वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दिनदहाड़े राज हाई स्कूल परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

-- सीसीटीवी में कैद हुई है चोरी की वारदात, चोर के दुस्साहस से सहमे है शिक्षक

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के स्टेशन रोड स्थित राज प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से दिन दहाड़े एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गई है। राज हाई स्कूल जैसे सुरक्षित व सीसीटीवी कैमरे से लैस परिसर से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। हालांकि, चोरी की यह वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा गांव निवासी उमेश ओझा राज हाई स्कूल में बतौर संस्कृत शिक्षक कार्यरत है। सोमवार की सुबह वे स्कूल आए थे तथा अपनी स्पलेंडर प्लस बाइक, जिसका रजिस्टेªशन नंबर बीआर 44, 7319 को स्कूल के कामन रूम के सामने खड़ी कर शिक्षण कार्य कर रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक किसी अज्ञात चोर ने चुरा ली है। हालांकि, विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह वारदात रिकार्ड हो गई है, जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि सुबह 10.44 बजे एक युवक स्कूल में प्रवेश करता है तथा शिक्षक उमेश ओझा की बाइक चुराकर ले जा रहा है। बता दें कि कामन रूम में हर समय शिक्षक मौजूद रहते है, वहीं विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा के अलावे गेट पर भी संतरी की ड्यूटि रहती है। बावजूद चोर ने दुस्साहस का परिचय देते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। जिससे सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है।

वहीं, विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मुख्य गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब हो गया है, जिस कारण वह बाइक लेकर किस ओर गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।बता दें कि डुमरांव में बाइक चोरी की घटनाएं आम बात है। यहां अक्सर बाइक चोरी की घटनाएं होती है, बावजूद राज हाई स्कूल जैसे चारों तरफ से उंची चाहरदीवारी से घिरे व सीसीटीवी से लैस परिसर से बाइक चोरी की यह वारदात इस बात की प्रमाण है कि बाइक चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पीड़ित शिक्षक द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।