घर से चल रहा था गांजा का धंधा, पुलिस ने दबोचा तस्कर

कोरानसराय थाना क्षेत्र में घर से गांजा की कथित बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 116 ग्राम गांजा के साथ 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र निवासी गौरी शंकर पासवान, पिता स्व. गौरी पासवान के रूप में हुई है।

घर से चल रहा था गांजा का धंधा, पुलिस ने दबोचा तस्कर

__116 ग्राम गांजा और 1600 रुपये नकद बरामद, __ एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

केटी न्यूज/डुमरांव।

कोरानसराय थाना क्षेत्र में घर से गांजा की कथित बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 116 ग्राम गांजा के साथ 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र निवासी गौरी शंकर पासवान, पिता स्व. गौरी पासवान के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरी शंकर पासवान अपने घर से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया और इसके बाद टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

तलाशी के दौरान अलग-अलग पुड़िया और प्लास्टिक में रखा कुल 116 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 1600 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी नशीले पदार्थों के कथित अवैध कारोबार से जुड़ी हो सकती है। बरामद गांजा और नकदी को जब्ती सूची में शामिल करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है और सूचना मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।