Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

परिवारिक सूची बनवाने गए दिव्यांग को सीओ के गार्ड ने पीटा, एफआईआर दर्ज

परिवारिक सूची बनवाने गए दिव्यांग को  सीओ के गार्ड ने पीटा, एफआईआर दर्ज

- शनिवार को ब्रह्मपुर अंचल का है मामला, पीड़ित ने पुलिस को दिया आवेदन

फोटो- पिटाई से जख्मी दिव्यांग

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

परिवारिक सूची बनवाने गए दिव्यांग को  सीओ के गार्ड ने पीटा, एफआईआर दर्ज

ब्रह्मपुर अंचल के गार्ड ने पारिवारिक सूची बनवाने गए एक दिव्यांग के साथ मारपीट की है। मामला शनिवार का ही है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में गार्ड के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए दिव्यांग उत्पीड़न ऐक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार निमेज के रहने वाले दिव्यांग विनय कुमार सिंह शनिवार को अपने बड़े भाई के साथ पारिवारिक सूची बनवाने के लिए अंचल कार्यालय गए थे। जैसे ही वह सीओ से मिलने उनके कार्यालय में जा रहा था कि गेट पर तैनात उनके गार्ड ने उसको रोक लिया और गाली देते हुए मारपीट करने लगा। गार्ड की पिटाई से विनय जख्मी हो गया है। बताया जाता है कि इस पारिवारिक सूची के लिए वह कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था।

परिवारिक सूची बनवाने गए दिव्यांग को  सीओ के गार्ड ने पीटा, एफआईआर दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही बक्सर जिला दिब्यांग समिति के अध्यक्ष अगस्त उपाध्याय अपने दर्जनों दिव्यांग साथियों के साथ ब्रह्मपुर थाना पहुंच गए। उन्होंने कहा की एक तरफ देश के प्रधान मंत्री दिब्यांगो को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने देने की बात करते है, वही दूसरी तरफ अंचल कार्यालय में तैनात का एक दिब्यांग को बुरी तरह पीटना अपने आप में शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हम सभी के तरफ से दोषी के खिलाफ एफआईआर कर दिया गया है। अगर समय से उचित करवाई नही हुई तो हम लोग जिला के डीएम एसपी से मिल कर दोषी के खिलाफ कारवाई की मांग करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।