शोक की लहर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष के पिता बबन उपाध्याय की हार्ट अटैक से मौत

शोक की लहर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष के पिता  बबन उपाध्याय की हार्ट अटैक से मौत

- जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़े थे स्व बबन उपाध्याय, दो बार रह चुके थे भाजपा के जिलाध्यक्ष

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश उपाध्याय के पिता बबन उपाध्याय का निधन हो गया है। सोमवार को उन्हें हृदयघात आया था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दोपहर बाद अंतिम सांस ली। वे मूलरूप से राजपुर प्रखंड के बभनी भरखरा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं तथा बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि स्व उपाध्याय भारतीय जनसंघ के समय से ही भाजपा व संघ परिवार से जुड़े थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक व राजनैतिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिए थे। वे दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे।

हमेशा उच्च आदर्शाे तथा स्वच्छ राजनीति में भरोसा करने वाले बबन उपाध्याय के पुत्र अविनाश उपाध्याय बक्सर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष है। इस मनहूस खबर के मिलते ही शोक जताने वालों का तांता लग गया। भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, सचितानंद भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल जी चौबे, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, बक्सर सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी के अलावे शोक व्यक्त करने वालों में श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष डा शशांक शेखर उपाध्याय, अरबिंद कुमार चौबे उर्फ चुन्नु चौबे, मनोज सिंह, शुभनारायण पाठक, मृत्युंजय सिंह, राजेश तिवारी, चंद्रकांत निराला, ओंकारनाथ मिश्र, आशुतोष सिंह, पंकज भारद्वाज, बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, सौरभ तिवारी, रामजी सिंह, अनिल कुमार ओझा, रविशंकर श्रीवास्तव, अमर केशरी, रंजीत कुमार पांडेय, रविन्द्र दूबे, श्रीकांत दूबे, अशोक कुमार समेत कई अन्य पत्रकार, सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता के साथ ही शिक्षक शामिल रहे।