पुलिया किनारे धंसी सड़क बनी जानलेवा, प्रशासन से त्वरित मरम्मत की मांग

चक्की प्रखंड क्षेत्र में विशेश्वर डेरा जाने वाले प्रमुख मार्ग पर गायघाट पुल के समीप सड़क धंसने से आवागमन खतरे में पड़ गया है। पुल के किनारे मिट्टी कट जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा कमजोर होकर नीचे बैठ गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। यह मार्ग बलिया और ब्रह्मपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण बाईपास रास्ता माना जाता है, जहां प्रतिदिन भारी वाहनों समेत सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।

पुलिया किनारे धंसी सड़क बनी जानलेवा, प्रशासन से त्वरित मरम्मत की मांग

केटी न्यूज/चक्की

चक्की प्रखंड क्षेत्र में विशेश्वर डेरा जाने वाले प्रमुख मार्ग पर गायघाट पुल के समीप सड़क धंसने से आवागमन खतरे में पड़ गया है। पुल के किनारे मिट्टी कट जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा कमजोर होकर नीचे बैठ गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। यह मार्ग बलिया और ब्रह्मपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण बाईपास रास्ता माना जाता है, जहां प्रतिदिन भारी वाहनों समेत सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश और लगातार भारी वाहनों के दबाव के कारण पुल के आसपास की मिट्टी बह गई।

धीरे-धीरे सड़क के किनारे गहरा गड्ढा बन गया, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि रात के समय अंधेरा होने पर सड़क धंसी हुई जगह स्पष्ट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। न तो क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई गई है और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीण पवन कुमार और बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। वहीं मंटू सिंह ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत, मिट्टी भराई तथा सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।