नैनीजोर के बिहार घाट पर मछली पकड़ने के दौरान डूबने से युवक की मौत, शव की तलाश जारी

नैनीजोर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के बिहार घाट के पास गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना गुरूवार शाम की है। रात को परिजनों को इसकी जानकारी मिली तथा स्थानीय पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। शुक्रवसार को पूरे दिन प्रशासन तथा पुलिस द्वारा स्थानीय नाविको व गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश करवाई जा रही थी।

नैनीजोर के बिहार घाट पर मछली पकड़ने के दौरान डूबने से युवक की मौत, शव की तलाश जारी

- गुरूवार की शाम मछली पकड़ने के लिए पिंजड़ा जाल डालने गया था युवक, गंगा किनारे मिला कपड़ा व मोबाईल

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

नैनीजोर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के बिहार घाट के पास गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना गुरूवार शाम की है। रात को परिजनों को इसकी जानकारी मिली तथा स्थानीय पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। शुक्रवसार को पूरे दिन प्रशासन तथा पुलिस द्वारा स्थानीय नाविको व गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश करवाई जा रही थी।

लेकिन, समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी। मृतक की पहचान नैनीजोर के भीम गोंड के 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार गोंड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह गुरूवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर से बिहार घाट पर गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए पिंजड़ा जाल डालने गया था।

लेकिन रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजते नदी के तरफ गए। बिहार घाट पर गंगा किनारे एक जगह पर उसका कपड़ा व मोबाईल मिला। जिससे परिजनों को उसके डूबने का अहसास हुआ तथा पुलिस और प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी गई।

इस घटना के बाद परिजनों में कं्रदन चित्कार मचा है। शव नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि शव की तलाश करवाई जा रही है।