Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

हंकारपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपति जली

राजपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव स्थित एक घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह घटना नथुनी राम के घर में घटित हुई है। इस घटना से पीड़ित का हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया तथा घर के अंदर बंधी गयी भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे, बगल में ही पशुओं का घर भी था। तभी अचानक देर रात कहीं से शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने उनके झोपड़ीनुमा घर में आग पकड़ लिया।

हंकारपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपति जली

हंकारपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपति जली

केटी न्यूज/राजपुर 

धीरे-धीरे आग की लपटे तेज होकर विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही वह तेज लौ के साथ जलना शुरू किया, तब तक किसी की नींद खुली और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जिसकी आवाज सुनकर लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। तब तक उनके पड़ोसी मुराहु राम का भी घर इसकी चपेट में आ गया। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह अन्य घरों में फैलने से बच गया।

हंकारपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपति जली

इस घटना में नथुनी के घर में रखा अनाज, पशुओं का चारा, कपड़ा एवं कई अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे वार्ड सदस्य अटल सिंह ने स्थिति का जायजा लेते हुए इसकी सूचना अंचल कर्मी को दिया। इन्होंने सरकार से उचित मुआवजा राशि की मांग भी किया है। बताया जाता है कि पीड़ित काफी गरीब परिवार से है।

हंकारपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपति जली

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।