Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

मुर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाने बजाने पर दो पक्षों में पत्थरबाजी, दो दिन इंटरनेट सेवा बंद

मुर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाने बजाने पर दो पक्षों में पत्थरबाजी, दो दिन इंटरनेट सेवा बंद

केटी न्यूज/ छपरा

शुक्रवार की सुबह छपरा में मुर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में पत्थराव हो गया। जिसके बाद महौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद प्रशासन ने दो दिन तक सदर अनुमंडल इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। पत्थरबाजी की घटना सदर अनुमंडल के भगवान बजार थाना के नई बजार में इलाके में हुई।  सुबह दोनों पक्षों के लोगों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने समय रहते हालात को संभाल लिया। नहीं तो माजरा कुछ और होता। पत्थरबाजी शुरू होते ही मुहल्ले केे कुछ शांतिप्रिय लोगों ने घटना के पुलिस को दे दी। इसके बाद भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे। तब तक सभी उपद्रवी फरार हो चुके थे। उपद्रव में दर्जनों मकानों के खिड़की और दरवाजे के सीसे टूट गए हैं। छत से फेंके गए पत्थर से पूरा रोड भरा पड़ा है। सारण एसपी गौरव मंगल ने कहा कि शुक्रवार की सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाकर लोग डांस कर रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया था। इसके कारण दोनों पक्षों में तनाव हुआ और पत्थरबाजी हुई है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में की है। फ़िलहाल सभी प्रतिमाओं का विसर्जन करा दिया गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस और मजिस्ट्रेट कैंप कर रही है। इसमें जो भी असमाजिक तत्व हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। 

भारी उपद्रव के बाद सोशल साइट्स सेवा को बंद 

छपरा  में हुए भारी उपद्रव के बाद सोशल साइट्स सेवा को बंद कर दिया गया है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सारण के डीएम और एसपी ने रिपोर्ट किया है कि छपरा सब डिवीजन में असामाजिक तत्व इंटरनेट के माध्यम से ऑब्जेक्सनेबल कंटेंट प्रसारित कर सकते हैं। जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसके मद्देनजर छपरा सदर सब डिवीजन में शांति स्थापित करने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि यह आदेश रेलव,बैंकिंग सेक्टर व अन्य सरकारी सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।