बक्सर के पंकज सिंह को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपाईयों ने जताई खुशी
दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद बक्सर निवासी व धरौली गांव निवासी डॉ. पंकज सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाया गया है। उनके शपथ लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।

- जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिला मनाया गया जश्न
केटी न्यूज/डुमरांव
दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद बक्सर निवासी व धरौली गांव निवासी डॉ. पंकज सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाया गया है। उनके शपथ लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।
पार्टी कार्यालय अहिरौल में जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि बक्सर की धरती ने कई लाल पैदा किए हैं। जो राष्ट्रीय स्तर पर बक्सर का नाम रौशन किया है, इसी कड़ी में से एक लाल डा. पंकज सिंह है, जिन्हें पार्टी ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। इसके लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को बक्सर की जनता के तरफ से कोटि कोटि आभार व्यक्त किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि झूठ की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. पकंज सिंह को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से बक्सर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद से भाजपा सहित एनडीए के कार्यकर्ता उत्साहित है। जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में मिलेगा।
खुशी जताने वालों में तेज प्रताप सिंह, अमरनाथ जयसवाल, सुनील सिंह, ज्वाला सैनी, आशानन्द सिंह, रमेश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, पुनीत सिंह, अविनाश पांडेय, सुनील कुमार, संजय शाह, रूपेश दुबे, दुर्गेश विद्रोही तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।