Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में किए श्रीरामलला के दर्शन

विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की पावन यात्रा की। इस दर्शन यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। यात्रा में जिलाधिकारी, विधानसभा संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में किए श्रीरामलला के दर्शन

-- बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरयू स्नान कर लिया संकल्प, मोदी के नेतृत्व को बताया मंदिर निर्माण का आधार

केटी न्यूज/बक्सर

विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की पावन यात्रा की। इस दर्शन यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। यात्रा में जिलाधिकारी, विधानसभा संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।अयोध्या पहुंचने के उपरांत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पवित्र सरयू नदी में स्नान किया।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में किए श्रीरामलला के दर्शन

इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए तथा भजन-कीर्तन में भाग लिया। रामलला के भव्य दर्शन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और आस्था का भाव देखने को मिला।दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि प्रभु श्रीराम का दर्शन कर सभी कार्यकर्ता धन्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज वह दिन साकार हुआ है, जब वर्षों पहले लगाए गए नारों की याद ताजा हो गई “हम कसम राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में किए श्रीरामलला के दर्शन

” उस समय विरोधी दल व्यंग्य करते थे, लेकिन आज भव्य राम मंदिर का निर्माण उन सभी संकल्पों की सिद्धि है।उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे जिस महापुरुष का योगदान है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण ही आज देशवासियों को रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के मन में प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव है।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में किए श्रीरामलला के दर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में संकल्प लिया कि वे बिहार सहित पूरे भारत से असुरी एवं नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “भारत विकास यज्ञ” को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।इस दर्शन यात्रा में प्रमुख रूप से बलिराम, नंदजी सिंह, सतीष त्रिपाठी, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय त्रिगुण, राजेश सिन्हा, निर्भय राय, पुनीत सिंह, रमेश गुप्ता, मनोज पांडेय, चुन्नु सिंह, मिठाई सिंह, सुनील सिंह, आशानंद सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में श्रीराम के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में किए श्रीरामलला के दर्शन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।