बगीचे में काम के दौरान सर्पदंश, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते थम गई सांस

स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी है। जहां सर्पदंश से एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुशील बगीचे में गया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंक मार दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।

बगीचे में काम के दौरान सर्पदंश, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते थम गई सांस

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी है। जहां सर्पदंश से एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुशील बगीचे में गया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंक मार दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए नावानगर सीएचसी लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। इधर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि संभलने का मौका नहीं मिला। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन बदहवास हैं। इधर जानकारों के अनुसार सर्पदंश के मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में सही समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता है। जिससे मौत जैसी घटनाएं हो जाती है। उन्होंने बताया कि जहां सांप ने काटा है, उस अंग को कम से कम हिलाएं और दिल के स्तर से थोड़ा नीचे रखें। काटे हुए स्थान पर किसी तरह कस कर बांधे नहीं। इलाज के लिए संबंधित अस्पताल में तुरंत ले जाए।