बक्सर में बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, बाबा ग्रीनवे ईवी मोटर्स का हुआ शुभारंभ
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन खर्च से परेशान उपभोक्ताओं के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बदलते परिवेश में बक्सर शहर में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की सुविधा को विस्तार देते हुए डीआरसीसी बाईपास रोड में बाबा ग्रीनवे ईवी मोटर्स एंड मोबाइल हब का शुभारंभ किया गया।

केटी न्यूज/बक्सर :
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन खर्च से परेशान उपभोक्ताओं के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बदलते परिवेश में बक्सर शहर में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की सुविधा को विस्तार देते हुए डीआरसीसी बाईपास रोड में बाबा ग्रीनवे ईवी मोटर्स एंड मोबाइल हब का शुभारंभ किया गया। नए ईवी शोरूम का उद्घाटन सोमवार को पूर्व विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण आम लोग अब ऐसे साधनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

जिनमें खर्च कम हो और रखरखाव भी आसान हो। उन्होंने कहा कि बक्सर जैसे शहर में ईवी शोरूम का खुलना स्थानीय लोगों के लिए सुविधा बढ़ाने वाला कदम है।उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा आधारित वाहनों को अपनाने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग और अधिक बढ़ने की संभावना है।शोरूम के संचालक अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बाबा ग्रीनवे ईवी मोटर्स एंड मोबाइल हब में ग्राहकों के लिए विभिन्न कंपनियों के आधुनिक इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां ग्राहकों को वाहन खरीदने के साथ आसान फाइनेंस सुविधा, बेहतर सर्विस और रखरखाव की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन कम लागत में बेहतर माइलेज देने के साथ दैनिक आवागमन के लिए सुविधाजनक साबित हो रहे हैं। खासकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी, व्यवसाय और निजी कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं।कार्यक्रम में स्थानीय व्यवसायी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। लोगों ने नए ईवी शोरूम के खुलने को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

