ट्रिपल मर्डर ; डीएम ने निलंबित किया राजपुर ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी के आर्म्स का लाइसेंस
राजपुर ट्रिपल मर्डर मामले में प्रशासन अब पूरी सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी संतोष यादव की रायफल व पिस्टल के लाइसेंस को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपियों को एक सप्ताह का निर्देश दिया गया है, एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक जबाव नहीं देने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। निलंबन की यह कार्रवाई राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह की अनुुशंसा पर की गई है।

- एक सप्ताह में जबाव देने का मिला है निर्देश, जबाव नहीं देने पर रद्द होगा लाइसेंस, वर्ष 2004 में संतोष को दिया गया था रायफल व पिस्टल का लाइसेंस
केटी न्यूज/बक्सर
राजपुर ट्रिपल मर्डर मामले में प्रशासन अब पूरी सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी संतोष यादव की रायफल व पिस्टल के लाइसेंस को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपियों को एक सप्ताह का निर्देश दिया गया है, एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक जबाव नहीं देने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। निलंबन की यह कार्रवाई राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह की अनुुशंसा पर की गई है।
बता दें कि 23 मई को राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में वर्चस्व की जंग में संतोष यादव व उसके भाई मनोज यादव ने अपने गुर्गों के साथ मिल खून की होली खेली थी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है, जिनमें एक का पैर काटना पड़ा है। इस घटना में संतोष के लाइसेंसी हथियारों का उपयोग भी किया गया था। संतोष को वर्ष 2004 में एक रायफल व एक पिस्टल का लाइसेंस मिला था।
इस ट्रिपल मर्डर केस में संतोष कुमार मुख्य नामजद आरोपी बनाया गया है। उसी को आधार बनाते हुए लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई थी। नियमानुसार तत्काल दोनों हथियार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। यदि सही जवाब प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराया जाता है। तब हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि इस वारदात में शामिल मनोज यादव व संतोष यादव समेत कई अन्य आरोपी फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।