Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

ओवर लोडिंग के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, ओवरलोडेड 10 ट्रक जब्त

ओवर लोडिंग के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, ओवरलोडेड 10 ट्रक जब्त

केटी न्यूज/डुमरांव

ओवर लोडिंग के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, ओवरलोडेड 10 ट्रक जब्त

रविवार की रात जिला खनन परिवहन पदाधिकारी व जिला खनन पदाधिकारी ने डुमरांव तथा नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र में ओवर लोड परिचालन के खिलाफ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान डुमरांव से 3 तथा नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापसागर के पास से 7 बालू लदे ट्रकों को जब्त कर स्थानीय पुलिस को सौंपा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ओवर लोड परिचालन करने वाले ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक चालक विभिन्न जगहों पर अपनी ट्रक खड़ा कर फरार हो गए थे। वही डीटीओ ने कहा कि ओवरलोड परिचालन करने वाले माल वाहन वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा। गौरतलब है कि फोर लेन बनने तथा बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु के चालू होने के बाद एनएच 120 तथा एनएच 922 पर बालू लदे ट्रकों का परिचालन कई गुना बढ़ गया है। एक अनुमान के मुताबिक इन पथों से हर दिन बालू की ढुलाई करने वाले हजारों ट्रक गुजरते है, जिनमें अधिकांश ओवर लोड होते है। हालांकि अभी तक जब्त ट्रकों पर जुर्माना की राशि निर्धारित नहीं की गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।