Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

केटी न्यूज़/आजमगढ़

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया मोड़ पर बीती रात कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं कार में सवार दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी संतोष यादव (34) अपने भाई विशाल (23) व भांजा आकाश (06) के साथ अपनी कार से रायबरेली गए थे। कार संतोष यादव चला रहे थे।

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

बीती रात संतोष, भाई व भांजे के साथ वापस लौट रहा था। रात लगभग 10 बजे कार फूलपुर कोतवाली के इटकोहिया मोड़ के पास ही पहुंची थी कि अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार संतोष, विशाल व आकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया।

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

विशाल व आकाश को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संतोष दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।