जॉब कैंप में 100 युवाओं को रोजगार का मौका, 18 हजार से 25 हजार तक मिलेगा वेतन
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी 3 अक्टूबर 2026 को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में निजी कंपनी ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 100 युवाओं का चयन किया जाएगा।

__ 10वीं पास 18 से 35 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा, मुंबई और बेंगलुरु में मिलेगा काम
केटी न्यूज/बक्सर।
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी 3 अक्टूबर 2026 को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में निजी कंपनी ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 100 युवाओं का चयन किया जाएगा।कंपनी द्वारा बारकोड स्कैनिंग, सामान चुनने, पैकिंग और बिलिंग से जुड़े कार्यों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 18 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

इस रोजगार अवसर के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मुंबई और बेंगलुरु होगा।नियोजनालय के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं।शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि को पहुंचना होगा। रोजगार शिविर का संचालन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी प्रक्रिया में उसकी भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की है। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों एवं नियमों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

