शादीशुदा महिला को आशिक ने शादी के नाम पर दिया धोखा, छह लोगों ने की गैंगरेप

शादीशुदा महिला को आशिक ने शादी के नाम पर दिया धोखा, छह लोगों ने की गैंगरेप

केटी न्यूज/पटना/बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय जिले में एक गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक 19 वर्षीय शादी महिला शादी के झांसे में आकर अपने प्रेमी के साथ संतोष कुमार के साथ 27 अक्टूबर को घर से भागी। परन्तु संतोष ने उसे धोखा दिया और कुछ पैसे लेकर अपने छह दोस्तों को सौंप दिया। जिसके बाद एक-एक करके उसके साथ गैंगरेप किया। महिला जब वहां से निकली और पुलिस के पास पहुंच कर शिकायत की। जिसके बाद पाुलिस ने अकाश कुमार, भोला कुमार, नीतीश कुमार, संजीव कुमार और छोटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित महिला का मेडिकल जांच कराया गया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। वह व उसका आशिक खगडिया जिले का रहने वाला है। शादी सक पूर्व दोनों में प्रेम-प्रसंग था। संतोष के साथ रहने के लिए घर से भागी थी। परन्तु आशिक ने उसे धोखा दिया। बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रेमी संतोष कुमार के दोस्त सह आरोपी नीतीश कुमार, संजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।