Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

केटी न्यूज/पटना/बेगुसराय

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला बेगूसराय में एक बार फिर सामने आया है। मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ दो बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी ड्राइवर डब्लू को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

 बताया जाता है कि मंगलवार की रात लड़की गांव से ही काली पूजा देखकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में चीकू कुमार ने उसे रोका और सुनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वही दूसरा लड़के डब्लू ने टेंपो पर ले जाकर मुंह काला किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और घटना की सभी बिंदुओं की जांच में जुटी है। 

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

पुलिस ने पीड़िता और गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां दोनों का मेडिकल जांच कराया गया। हालांकि  गिरफ्तार आरोपी डब्लू कुमार ने बताया कि इससे पहले चार लड़कों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है और उसने पीड़िता को घर तक छोड़ा है। आरोपी खुद को मेला समिति का सदस्य बता रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

इधर घटना के संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की शाम 5रू00 बजे सनहा पुरवारी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी विनय कुमार राय के नेतृत्व में साहेबपुर कमल थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ,बलिया थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। 

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

वहीं पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि बीती रात सनहा परोड़ा के रहने वाले कार्तिक सिंह का पुत्र चीकू सिंह और नेपाली महाराज का पुत्र डब्लू कुमार द्वारा बहला फुसलाकर गंदा काम किया गया है। उक्त मामले को लेकर के पोक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच कराया गया है। 

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध  चार्ज शीट एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। वहीं दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।