Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

जुआ के अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

जुआ के अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

केटी न्यूज/पटना/औरंगाबाद

जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस बल पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण महिलाएं सहित आठ लोग जख्मी हो गए। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोइरी बिगहा गांव की है। जख्मी पुलिस कर्मियों में योगेंद्र सिंह, सुदामा यादव एवं रमेश राम शामिल है। जबकि ग्रामीणों में हरिहर महतो की पत्नी संगीता देवी, दिनेश मेहता की पत्नी पुष्पा देवी, गोलू कुमार समेत पांच लोग शामिल हैं। सदर अस्पताल में इलाज करा रही महिलाओं ने बताया कि दीपावली की रात पूजा के बाद घर में सभी लोग सोए हुए थे तभी पुलिस की चार वाहन आई और घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी और मारपीट करने लगी। इस दौरान कुछ लोग जान बचाकर भागे।

जुआ के अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

इस दौरान लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा मारपीट के समय सोने की जेवरात, पूजा में रखे गए चांदी के सिक्के, वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची ने ग्रामीणों ने गाली - गलौज करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मामले में सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना को लेकर 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।