Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बिहार में बीएसएफ का फर्जी कमांडेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई महिला और लड़कियों के साथ कर चुका है गंदा काम

खुद को बीएसएफ का कमांडेंट बताने वाले शख्स को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिहार में बीएसएफ का फर्जी कमांडेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई महिला और लड़कियों के साथ कर चुका है गंदा काम
Crime

केटी न्यूज़/पटना

आज कल जालसाजी इस कदर हो रही है की लोग सरकारी और बड़े पदों के अधिकारियों के रूप में लोगों को ठगने से नही डरते।ऐसा ही एक ताज़ा मामला सामने आया जहां खुद को बीएसएफ का कमांडेंट बताने वाले शख्स को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वह व्यक्ति बीएसएफ का फर्जी कमांडेंट बनकर लड़कियों और महिलाओं को शादी का झांसा देता था और यौन शोषण करता था।शोषण तक ही कहानी खत्म नहीं होती वह उसके बाद उनसे पैसे ऐंठने का भी काम करता था। उसकी इस करतूत से महिलाएं और लड़कियां काफी परेशान थी।

बिहार में बीएसएफ का फर्जी कमांडेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई महिला और लड़कियों के साथ कर चुका है गंदा काम

नकली बीएसएफ कमांडर बन कर वह एक के बाद एक लड़कियों और महिलाओं को  सोशल मीडिया के माध्यम से फंसाता था और फिर ब्लैकमेल कर उनके साथ गंदा काम करता था। पुलिस के हत्थे चढ़े इस शातिर अपराधी की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई है।उसने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स पर अपना फेक फोटो वर्दी वाला लगा रखा था और कमांडेंट का फोटो लगाकर लड़कियों और महिलाओं को झांसे में लेकर अपना शिकार बनाता था। अबतक उसने कई लड़कियों और महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। 

बिहार में बीएसएफ का फर्जी कमांडेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई महिला और लड़कियों के साथ कर चुका है गंदा काम

बिहार के रोहतास जिला की एक महिला को भी झांसा देकर यौन शोषण किया था।  पीड़ित महिला ने फर्जी कमांडेंट के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। इस बात की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने दी। उन्होंने बताया कि दीपक शर्मा नामक व्यक्ति मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर खुद को बीएसएफ का असिस्टेंड कमांडेंट बताता था और उसमें फर्जी आईकार्ड भी लगा रखा था। उसी आईकार्ड को लगाकर वह शादी के लिए लड़कियों से संपर्क करता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

बिहार में बीएसएफ का फर्जी कमांडेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई महिला और लड़कियों के साथ कर चुका है गंदा काम

एसडीपीओ ने बताया कि महिला के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान महदिया थाना क्षेत्र के  खरसा गांव निवासी राधेश्याम शर्मा के बेटे दीपक शर्मा के रूप में हुई है। दीपक शर्मा के खिलाफ बिंदापुर, द्वारिका थाने में भी धारा 376 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी में महिला थानाध्यक्ष सत्यास्वरूप, सब इंस्पेक्टर हरिकांत कुमार और व्यूआरटी टीम शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।