Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में जामा मस्जिद के इमाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में जामा मस्जिद के इमाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/पटना/मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर 

नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड स्थित जामा मस्जिद के इमाम रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर पुलिस इमाम को गिरफ्तार करने के लिए मुजफ्फरपुर आई थी। इमाम की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक नगर थाना में पहुंच गये। समर्थक यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर किस जुर्म में उन्हें पुलिस ने पकड़ा है। मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने का है। जब कल्याणपुर थाने की पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची और नगर थाने के पुलिस की मदद से छापेमारी करते हुए रिजवान को गिरफ्तार कर नगर थाने लेकर पहुंची तब देखते ही देखते जामा मस्जिद के इमाम रिजवान के एक दर्जन से अधिक समर्थक नगर थाने पर पहुंच गए और यह पता लगाने की कोशिश करने लगे की इमाम को आखिर गिरफ्तार क्यों किया गया! 

कहते है थानाध्यक्ष 

कल्याणपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष राज किशोर राम ने बताया कि बीते महीने 1 अक्टूबर को नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसके बाद वरीय पुलिस के नेतृत्व में मामले की जांच की गयी और मुज़फ्फरपुर में प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब समस्तीपुर पुलिस अपने साथ ले गई है जहां इमाम से पूछताछ की जाएगी।

आरोप पर क्या बोले इमाम

तिलक मैदान जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मेरा चचेरा भतीजा और भतीजी का मामला हैं जिसे लेकर समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना में एफआईआर दर्ज हुआ था। 20 सालों से मुजफ्फरपुर में ही रह रहा हूं मेरा उन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है इसे लेकर हमने पुलिस के वरीय पदाधिकारी को भी आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।