महिला की सिर कटी लाश मिली, 5 दिनों से थी लापता, मुंगेर में पति और 3 साल की बेटी भी गायब, बोरी में बंद तालाब में मिला शव

मुंगेर में एक महिला पांच दिनों से लापता थी, उसका पति और उसकी तीन साल की बच्ची भी गायब है। अब महिला का शव पुलिस ने बिना सिर के बरामद किया है। महिला की गला काटकर हत्या की गई है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के करहरिया दक्षिणी पंचायत में खड़िया पूर्वी टोला गांव का है। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

महिला की सिर कटी लाश मिली, 5 दिनों से थी लापता, मुंगेर में पति और 3 साल की बेटी भी गायब, बोरी में बंद तालाब में मिला शव

केटी न्यूज, ऑनलाइन डेस्क। मुंगेर में एक महिला पांच दिनों से लापता थी, उसका पति और उसकी तीन साल की बच्ची भी गायब है। अब महिला का शव पुलिस ने बिना सिर के बरामद किया है। महिला की गला काटकर हत्या की गई है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के करहरिया दक्षिणी पंचायत में खड़िया पूर्वी टोला गांव का है। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

शव को देखने के लिए ग्रामीणों की जुटी भीड़

बता दें कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में घर से 250 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे की जलकुंभी से बोरी में मिला है। इसे पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस अब उसकी 3 साल की बेटी और पति की तलाश में जुटी है। गांव में शव को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ी हुई है। महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

करीब पांच साल पहले हुई थी शादी

बरियारपुर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव निवासी लापता पति का नाम सुमित कुमार उर्फ बाबू लाल सिंह है। करीब पांच साल पहले ही उसकी गुड़िया से शादी हुई थी। वह पत्नी और बच्ची के साथ रहता था। किसी का कोई अता पता नहीं था। बताया जाता है कि 5 दिन से उसके घर का ताला बंद था।

 

महिला का मोबाइल आ रहा था बंद, पति दिल्ली में करता है मजदूरी

महिला के मायके वाले उसे फोन करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन मोबाइल से संपर्क नहीं हो पा रहा था। भाई ने फोन किया, जिसपर उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इसके बाद उसने बरियारपुर थाना को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस सुमित के घर पहुंची। यहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा। इस दौरान कमरे में खून के बहुत सारे निशान थे। लेकिन किसी की बॉडी कमरे में नहीं थी। वहीं परिजनों ने शक जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया था कि गुड़िया का पति हमेशा उसे बाइक के लिए टॉर्चर करता था।

सिर का अपतक नहीं चला पता, पति पर आरोप

आशंका जताई जा रही है कि उसने ही उसकी हत्या की हो। इसके बाद फरार हो गया हो। महिला का पति सुमित दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सुमित गुड़िया को बार-बार दिल्ली चलने के लिए कहता था, लेकिन महिला तैयार नहीं थी। पुलिस ने मामले का खुलासा मंगलवार को किया है। सिर की खोजबीन गोताखोर के माध्यम से की जा रही है। गांव से बाहर बहियार के पास घर होने के कारण इस तरह की घटना को अंजाम देने में आरोपी कामयाब हुए है। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि फिलहाल सिर को खोजने की कोशिश की जा रही है।