Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

पुलिसकर्मियों ने ही जब्त की गई शराब की 16 बोतलें छिपाई,शराबबंदी की उड़ी धज्जियां

शराबबंदी की पटना में एक बार फिर धज्जियां उड़ाई गई।थाना परिसर में ही पटना में तीन पुलिसकर्मियों को शराब छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिसकर्मियों ने ही जब्त की गई शराब की 16 बोतलें छिपाई,शराबबंदी की उड़ी धज्जियां
Crime

केटी न्यूज़/पटना

शराबबंदी की पटना में एक बार फिर धज्जियां उड़ाई गई।थाना परिसर में ही पटना में तीन पुलिसकर्मियों को शराब छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।आरोप है पटना के सुल्तानगंज थाने में तीन पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर जब्त की गई शराब की 16 बोतलें छिपा दी थीं। पुलिसकर्मियों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिसकर्मियों ने ही जब्त की गई शराब की 16 बोतलें छिपाई,शराबबंदी की उड़ी धज्जियां

चारों आरोपियों ने भारत निर्मित विदेशी शराब की जब्त की गई 16 बोतलें थाना परिसर में छिपाई थीं। बिहार में शराब का सेवन, बिक्री और भंडारण प्रतिबंधित है। एक अधिकारी ने  बताया कि पटना के सुल्तानगंज थाने में हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस कर्मियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिसकर्मियों ने ही जब्त की गई शराब की 16 बोतलें छिपाई,शराबबंदी की उड़ी धज्जियां

जब्त की गई शराब की 16 बोतलें सुल्तानगंज थाना परिसर में छिपाने के आरोप में पुलिस के तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।सुल्तानगंज थाने में तैनात पुलिस के तीनों कर्मियों की पहचान सहायक उपनिरीक्षक मुरारी कुमार, कांस्टेबल नागेंद्र पासवान और चालक शैलेश कुमार के रूप में हुई है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।