Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

नीतीश कुमार के कार्यालय को हाल ही में बम से उड़ाने की धमकी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को हाल ही में बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।।

नीतीश कुमार के कार्यालय को हाल ही में बम से उड़ाने की धमकी
Bomb Threat

केटी न्यूज़/बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को हाल ही में बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी ई-मेल के जरिए ही भेजी गई थी।इस घटना के बाद  पुलिस-प्रशासन काफी अलर्ट हो गया था। पुलिस भी इस धमकी से हैरान रह गई थी।

नीतीश कुमार के कार्यालय को हाल ही में बम से उड़ाने की धमकी

पटना के सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी आतंकी संगठन अलकायदा के नाम से आई थी। अलकायदा के नाम से सीएमओ कार्यालय को एक मेल आया था। इसके बाद एटीएस ने मामले की जांच करने के बाद  पटना के सचिवालय थाने में FIR दर्ज कर ली थी। मामले की जांच शुरू कर के सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया था और  आला अधिकारियों ने इस पर नजर  बना रखी थी। 

नीतीश कुमार के कार्यालय को हाल ही में बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ने इस मामले में धमकी देने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। जिस मोबाइल से आरोपी ने धमकी भरा ईमेल किया था, पुलिस ने उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया है।मुख्यमंत्री कार्यालय को धमकी भरा मेल भेजने वाले अभियुक्त का नाम मोहम्मद जाहिद है और उसकी उम्र 51 साल बताई गई है।आरोपी मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहता है और वहां पान की दुकान चलाता है। 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।