पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर, 32 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क जांच

प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर एक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई।शिविर का नेतृत्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने किया। इस दौरान चिकित्सकों एवं एएनएम की टीम द्वारा कुल 32 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच की गई। जांच के दौरान महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा, शुगर लेवल, एचआईवी, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

केटी न्यूज/केसठ। 

मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान होने वाली गंभीर बीमारियों के लक्षणों, उनसे बचाव के उपाय, समय पर जांच व दवा लेने की आवश्यकता के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी निरूशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की गई।शिविर में जरूरत के अनुसार गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर से महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और उन्हें समय पर इलाज की सुविधा मिली।इस अवसर पर डॉ. कमलेश प्रसाद, एएनएम बाला कुमारी, विनोद कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।