पति के मर्डर के लिए रची साजिश 1.45 लाख की दी सुपारी, शुटर व पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

पति के मर्डर के लिए रची साजिश 1.45 लाख की दी सुपारी, शुटर व पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

केटी न्यूज/पटना/जमुई

पति की हत्या के लिए पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर हत्या के लिए 1.45 लाख की सुपारी दी थी। जिसमें पत्नी सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिकंदरा निवासी राजा कुमार का घायल अवस्था मं ईलारज चल रहा है। उसे तीन गोली लगी है।

पुरी घटना की जानकारी जमुई एसपी शौर्य सुमन ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि घायल राजा की पत्नी लक्ष्मी देवी का अवैध संबंध मरकट्‌टा निवासी अमित से उसके शादी के पहले से है। लक्ष्मी ने अपनी प्रेमी अमित के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर अभयपुर निवासी छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार को 1 लाख 45 हजार रुपए की सुपारी दी थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को जब वह ई-रिक्शा से जा रहा था। उसी दौरान उसे तीन गोली मारी गई। 26 को रात को में गुप्त सूचना मिली की पांच लोग शहर में लूट की योजना बना रहे है। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की दो भागने में सफल रहे। वहीं तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार तथा विष्णु कुशवाहा है। एक उसमें अमित कुमार दोस्त निकला। जब पूछताछ हुई तो पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अमित कुमार अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। एसपी ने कह कि उनके पास से एक पिस्टल, अस्सी हजार नकदी व पांच मोबाईल बरामद किया गया है। प्रेमी व पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं दो फरार अरोपियों के लिए छापेमारी चल रही है।