अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

बेगूसराय में अपराधियों का आतंक फिर से देखने को मिला है। ताजा मामला करोड़ गांव का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी।

अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

केटी न्यूज़/बेगूसराय

बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों का आतंक फिर से देखने को मिला है। ताजा मामला करोड़ गांव का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

गोलीबारी की इस घटना में एक युवक घायल हो गया है, और मौके से दो खोखे बरामद किए गए हैं। बेगूसराय के बेखौफ बदमाशों ने चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव में यह वारदात की। घायल युवक की पहचान वार्ड-16 निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मुमताज अपने घर पर था, तभी कुछ अपराधियों ने उस पर गोली चलाई।

गोली मुमताज के पेट में लगी, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वहां से दो खोखे और दो प्लेट बरामद किए हैं। वर्तमान में पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है, जबकि घायल युवक का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में जारी है।