Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

मनचले युवकों ने युवक की ईंट से की पिटाई,प्रेमी जोड़े को देखकर इस अपराध की घटना को दिया अंजाम

बिहार के जमुई से एक वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाका के पहाड़ी का बताया जा रहा है।

मनचले युवकों ने युवक की ईंट से की पिटाई,प्रेमी जोड़े को देखकर इस अपराध की घटना को दिया अंजाम
Crime

केटी न्यूज़/जमुई

बिहार के जमुई से एक वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाका के पहाड़ी का बताया जा रहा है।यहां मनचले युवकों ने एक प्रेमी जोड़े की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी। प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में एक युवक और युवती बैठकर बात कर रहे हैं। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचते हैं और गाली देते हुए मारपीट करना शुरू कर देते हैं।

मनचले युवकों ने युवक की ईंट से की पिटाई,प्रेमी जोड़े को देखकर इस अपराध की घटना को दिया अंजाम

बताया जाता है कि प्रेमिका उझंडी इलाके की रहने वाली तो प्रेमी युवक बोधवन तालाब इलाके का रहने वाला है। दोनों बालिग हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और मिलने के लिए सुनसान जगह पर दोनों पहुंचे थे तभी इसकी भनक स्थानीय युवकों को लग गई। उसके बाद मनचले युवकों ने प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई कर दी। 

मनचले युवकों ने युवक की ईंट से की पिटाई,प्रेमी जोड़े को देखकर इस अपराध की घटना को दिया अंजाम

मनचले युवकों ने युवक की ईंट से मारकर भी पिटाई की। इस दौरान प्रेमी जोड़े चीख और चिल्ला रहे हैं। खुद को छोड़ने के लिए गुहार लगा रहे हैं। दोनों हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं लेकिन किसी युवक को दया नहीं आई और काफी देर तक पिटाई करते रहे। प्रेमी जोड़े की गलती इतना ही थी कि वे दोनों पहाड़ी पर बैठक आपस में बातें कर रहे थे। 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।