Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत, परिवार में शोक

बलिया। शुक्रवार देर शाम बिजली की खराबी ठीक करते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए मऊ ले जाया गया।

हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत, परिवार में शोक

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। शुक्रवार देर शाम बिजली की खराबी ठीक करते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए मऊ ले जाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गौरनिया गांव निवासी 27 वर्षीय सत्येंद्र कुमार यादव, जो पहराजपुर विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा लाइनमैन था, शुक्रवार शाम 6:30 बजे गांव के ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक कर रहा था। इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मऊ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

एसडीओ सुखपुरा अनिल कुमार ने बताया कि संविदा लाइनमैन ने बिना शटडाउन लिए ही फॉल्ट ठीक करने का प्रयास किया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।