अपराधी बेलगाम : जदयू विधायक पर अपराधियों सटाई पिस्टल मचा हड़कंप

अपराधी बेलगाम : जदयू विधायक पर अपराधियों सटाई पिस्टल मचा हड़कंप

केटी न्यूज /पटना /नालंदा 

सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधियों ने ओवरटेक कर जदयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण  उर्फ प्रेम मुखिया की गाड़ी रोक ली। जिसके बाद सीसा खोलवा कर उन्हें बॉडीगार्ड के सामने ही पिस्टल सटा दिया। इसकी सुचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।  कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया हिलसा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक हैँ। Yh घटना उस समय हुई जब वे जिले में होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम का निरीक्षण कर लौट रहे। उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा और विधायक वाली नेम प्लेट भी लगी थी। इसके बावजूद इसके बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और उनके साथ गाली गलौज की। इस दौरान गाड़ी के अंदर उनके बॉडी गार्ड्स भी मौजूद थे। इस वजह से बदमाश फरार हो गए।  विधायक प्रेम मुखिया ने बताया कि मैं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का निरीक्षण कर लौट रहा था। पटेल कॉलेज से थोड़ी दूरी पर हथियार से लैस 2 बाइक पर 6 बदमाश आए। गाड़ी रुकवाई। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। बॉडी गार्ड्स बाहर निकले तो सभी बदमाश फरार हो गए। हमने उन लोगों का पीछा किया। वे लोग बुलेट से जा रहे थे। हथियार भी लहरा रहे थे। आगे जाकर एक बाइक कहां गई पता नहीं। रास्ते में पुलिस की गाड़ी मिल गई। हमें एक लड़का दिखाई दिया। पुलिस को बताया कि ये उनमें से एक है। उस दौरान बदमाशों में से एक लड़के को पकड़ लिया गया।हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि कि विधायक से जानकारी मिलने के बाद हिलसा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से एक बदमाश को पकड़ा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।