Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

कार और बाइक की भीषण टक्कर, शिक्षिका की दर्दनाक मौत, शिक्षक की हालत नाजुक

बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गयी है। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौत हो गयी

कार और बाइक की भीषण टक्कर, शिक्षिका की दर्दनाक मौत, शिक्षक की हालत नाजुक
Accident

केटी न्यूज़/पटना

बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।यहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहां बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गयी है।इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौत हो गयी।बाइक सवार शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया।मृतका की पहचान मधेपुरा निवासी अंजली कुमारी के रूप में हुई है।बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत बनवारीपुर हाई स्कूल में पढ़ाती थी।स्कूल से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

कार और बाइक की भीषण टक्कर, शिक्षिका की दर्दनाक मौत, शिक्षक की हालत नाजुक

घटना सिंघल थाना क्षेत्र के सुशील नगर के पास एनएच-31 की है।घायल शिक्षक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक प्रवीण कुमार के रूप में हुई हुई है। घायल शिक्षक को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है जहां इलाज जारी है। जहां इस भीषण हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे में गिरे कार को बाहर निकाला। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गये। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।