तीस किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

तीस किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर कर लिया हे। पुलिस को यह सफलता शुक्रवार की देर शाम लगी। जब सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते गांजा लेकर दो तस्कर बिहार में प्रवेश कर कर रहे है।

तीस किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/पटना

तीस किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर कर लिया हे। पुलिस को यह सफलता शुक्रवार की देर शाम लगी। जब सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते गांजा लेकर दो तस्कर बिहार में प्रवेश कर कर रहे है। जिसके बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने बरौली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तुरंत एक टीम बनाकर बघेजी गांव भेजा गया।

जहां पुलिस ने सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया। उसी दौरान एक बाइक पुलिस को देखर भागने लगी। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। जब सर्च किया गया तो दो तस्करों के पास से तीस किलो सौ ग्राम  गांजा जब्त किया। गिरफ्तार तस्करों कि पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बघेजी गांव निवासी रामजी सिंह के पुत्र राम सुन्दर सिंह(60) और शिवपुजन सिंह के पुत्र रामरतन सिंह(58) उर्फ कलेक्टर सिंह के रूप में हुई। गोपालगंज पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने पुष्टि करते हुए कहा कि वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बघेजी से दो व्यक्तियों को आरेस्ट किया है।उनके पास से तीस किलो गांजा के। साथ डिजिटल तराजू सहित कई समान बरामद किये गए है।