प्रसव के बाद महिला की मौत, उग्र परिजनों ने जमकर काटा बवाल

खगड़िया सदर अस्पताल में गुरुवार की रात प्रसव कराने आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हालांकि, नवजात बच्ची सुरक्षित है। घटना से गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा।

प्रसव के बाद महिला की मौत, उग्र परिजनों ने जमकर काटा बवाल

- मृतका के परिजनों ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया आरोप

केटी न्यूज/खगड़िया

खगड़िया सदर अस्पताल में गुरुवार की रात प्रसव कराने आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हालांकि, नवजात बच्ची सुरक्षित है। घटना से गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा। परिजनों ने पुलिस से अस्पताल में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मृतका के परिजनों ने लेबर रूम में तैनात ऑन ड्यूटी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने और एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।  मामले के संबंध में बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के विष्णुपुर आहोक गांव की रहने वाली सोखतारा खातून को बीते गुरुवार को सदर अस्पताल को भर्ती कराया गया था। देर रात चिकित्सकों ने उसे लेबर रूम से ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया। जहां महिला का प्रसव कराया गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। इस दौरान महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं था। जिसके कारण उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर नहीं ले जाया जा सका। इस बीच महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन और ऑन ड्यूटी चिकित्सक पर आग बबूला हो उठे। परिजनों ने अस्पताल में घंटों बवाल काटा।