Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सड़क किनारे झुलसा हुआ युवक मिला,पुलिस ने सदर अस्पताल में करवाया भर्ती

रविवार को जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहमदा गांव में सड़क किनारे झुलसा हुआ युवक मिला।

सड़क किनारे झुलसा हुआ युवक मिला,पुलिस ने सदर अस्पताल में करवाया भर्ती
Crime

केटी न्यूज़/समस्तीपुर

रविवार को जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहमदा गांव में  सड़क किनारे झुलसा हुआ युवक मिला।युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के ही मोहमदा गांव के महेश पोद्दार का पुत्र राज कुमार पोद्दार के रूप में की गई है।डायल-112 की पुलिस ने व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

सड़क किनारे झुलसा हुआ युवक मिला,पुलिस ने सदर अस्पताल में करवाया भर्ती

युवक की पहचान के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं।उसने कहा कि मीरा मैडम ने कुछ फेंका है। करीब 90% तक बॉडी चल चुकी है। झुलसे युवक राजकुमार पोद्दार का कहना है कि वह एक स्कूल में काम करता है। जहां मीरा मैडम ने उसके शरीर पर फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया है। उसके शरीर पर क्या फेंका गया या उसके साथ यह घटना क्यों हुई है। यह वह बताने में असमर्थ है।जिस कारण वह कुछ स्पष्ट नहीं बोल पा रहा है कि आखिर मीरा मैडम कौन है। परिवार के लोगों का कहना है कि शाम करीब 6:00 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद पुलिस ने जानकारी दी की वह अस्पताल में भर्ती है।

सड़क किनारे झुलसा हुआ युवक मिला,पुलिस ने सदर अस्पताल में करवाया भर्ती

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि वह यह बताने की स्थिति में नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। डॉक्टर के अनुसार तेजाब जैसा कुछ फेंका गया है जिससे वह 90% तक झुलस गया है।परिवार के लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है। कल अचानक घर से निकल गया था। रात भर उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही थी। सुबह पुलिस ने जानकारी दी कि युवक झुलसा हुआ मिला है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।