सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का ले रही है सहारा

गुरुवार को अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के NH-27 के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के शव से उसका सिर कटा हुआ है। मृतक के दाएं बांह पर बाज और ओम का गोदना किया हुआ है।

सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का ले रही है सहारा
Crime

केटी न्यूज़/अररिया

गुरुवार को अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के NH-27 के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के शव से उसका सिर कटा हुआ है। मृतक के दाएं बांह पर बाज और ओम का गोदना किया हुआ है। इसके साथ ही बाएं हाथ के उंगली में एक कछुआ और लोहे की अंगूठी |

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन घटनास्थल पर FSL की टीम के साथ पहुंचे।उन्होंने थाना प्रभारी को इस मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। वहीं, शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई । 

पुलिस शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। साथ ही लोगों से शव के बारे में जानकारी होने पर पुलिस को बताने की अपील की गई है।पुलिस के मुताबिक शव को देखकर संभावना जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई है, शव को लाकर यहां फेंका गया है। हत्यारा शव का सिर अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।