पति ने घुमाने से मना किया, तो पत्नी ने गुस्से में आकर दुपट्टा का फंदा बनाकर पंखे से झूली मौत
आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा में शुक्रवार को पति ने घुमाने से मना किया, तो पत्नी ने गुस्से में आकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलती ही स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतका नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा निवासी रंजीत कुमार सिंह की 27 साल की पत्नी नेहा कुमारी है।


- धटना नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा इलाके में हुई
केटी न्यूज/आरा
आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा में शुक्रवार को पति ने घुमाने से मना किया, तो पत्नी ने गुस्से में आकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलती ही स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतका नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा निवासी रंजीत कुमार सिंह की 27 साल की पत्नी नेहा कुमारी है। मृतका के पति रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि मुझे गंगा स्नान करने के लिए सिन्हा गंगा घाट जाना है, तो उन्होंने कहा कि जब कोई पर्व आएगा तो चलना अभी नहीं।

इसके उसने कहा कि तो मुझे कहीं और घूमाने ले चलो। तभी पति ने कहा भी पैसा नहीं है बाद में ले चलूंगा। इसके बाद पति बाजार चला गया। इसी बीच उसने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। इसके बाद ससुराल वालों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। तब स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतका के भाई सन्नी कुमार ने बताया कि उसके पति काम नहीं करते और ना ही कमाते हैं। इसे लेकर उनकी बहन व उनके सास के बीच संपती बंटवारे व उनके नहीं कमाने को लेकर विवाद, झगड़ा बराबर होता रहता था।

शुक्रवार की सुबह भी उसने मुझे फोन के माध्यम से बात करने का प्रयास किया था। लेकिन बात नहीं हो पाई। इसी बीच उनके ससुराल की ओर से फोन कर सूचना दी गई की आपकी बहन ने फांसी लगा ली है। दूसरी तरफ मृतका के भाई सन्नी कुमार ने बताया कि उनकी बहन ने फांसी लगाया है या किसी ने लगाया है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

