ससुराल से बेटे की छठिहार का कार्ड देकर लौटते रहे जिलास्तरीय किक्रेट खिलाड़ी सड़क दुघर्टना में मौत

ससुराल से बेटे की छठिहार का कार्ड देकर लौटते रहे जिलास्तरीय किक्रेट खिलाड़ी सड़क दुघर्टना में मौत

केटी न्यूज/ भोजपुर

शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में जिलास्तरीय किक्रेट खिलाड़ी की मौत हो गई। दुघर्टना बक्सर-पटना फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप हुई। जहां तेज रफ्तार कार के द्वारा बाइक को मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में  इलाज के लिए आरा लेकर आए। जहां से पटना रेफर कर दिया गया। परन्तु अस्पताल पहुंचने के पहले ही युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के महावीर टोला वार्ड नंबर 20 निवासी अरविंद कुमार उर्फ रमेश कुमार उम्र 32 पिता राजेंद्र यादव के रूप में हुई। परजिनों के अनुसार क्रिकेटर के अलावे ईंट-भट्ठा संचालक है। दुघर्टना के बाद कार चालक वाहन छोडकर फरार हो गया।

परिजनों के अनुसार बताया कि कुछ दिन पूर्व ही रमेश को बेटा हुआ था। दो दिन बाद उसका छठीहार होना था। उसी का कार्ड देने वह शनिवार को अपने ससुराल गया था। देर शाम बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान यह दुघर्टना हुई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक कुछ दूर तक घसीटाता हुआ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसके बाद गश्ती पर निकली पुलिस द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इधर, हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।