Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

केटी न्यूज/ भोजपुर

शनिवार की रात घरेलु विवाद से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह शव को घर में पंखे से लटकता मिला। जिसे देखकर घर में कोहराम मच गया। घटना भोजपुर जिले में बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में हुई। मृत की पहचान खरौनी गांव निवासी रिपु यादव उम्र 35 पिता भगेलु यादव के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद परिजनों को दाहसंस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतक रिपु साले निर्भय यादव ने बताया कि बंटवारे को लेकर अपने माता-पिता से कुछ महिनों से विवाद चला आ रहा है। जिसके कारण तनाव में शनिवार की शाम वह नशे में अपने घर आए।

घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

उसी वक्त मेरे दीदी द्वारा जीजा को गुस्से में कुछ बोल दी। उसके बाद वे अपनी मां के पास चले गए। वहीं दीदी भांजे को लेकर सोने के लिए चली गई। वहीं जीजा रिपू यादव दूसरे कमरे में गया। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के कुंडे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह उसकी पत्नी जगी और उस कमरे का दरवाजा बंद देखा।

घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

जब उसने झांक कर कमरे में देखा, तो वह पंखे के कुंडी लटक रहा था। उस पर उसने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। दरवाजे को तोड़ उसके शव को नीचे उतारा गया। उसके बाद परिजनों की ओर से स्थानीय थाने को सूचना दी गयी। हालांकि खुदकुशी करने का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। पलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। उसके परिवार में मां कमलावती देवी, पत्नी दीपावली देवी और पुत्र अनुराग कुमार है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।