लेडीज Vs रिकी बहल जैसा कांड आया सामने,महिलाएं बनी निशाना

लेडीज Vs रिकी बहल' फ़िल्म आपने जरूर देखी होगी।इसी तरह का बिहार के मुजफ्फरपुर में एक गजब कांड का खुलासा हुआ है।

लेडीज Vs रिकी बहल जैसा कांड आया सामने,महिलाएं बनी निशाना
Crime

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

'लेडीज Vs रिकी बहल' फ़िल्म आपने जरूर देखी होगी।इसी तरह का बिहार के मुजफ्फरपुर में एक गजब कांड का खुलासा हुआ है। बिहार के मुजफ्फरपुर मोतिहारी, सिवान और छपरा जिले में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मेकअप प्रोडक्ट और ब्यूटी टिप्स के नाम पर ठगी की गई।

इस कांड की में महिलाएं शिकार बनती आ रही थीं। महिलाओं को एक कॉल आती थी और फिर मुलाकात भी होती थी। इसके बाद उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीत के सपने दिखाए जाते थे।इसके बाद उन्हें विदेश भेजे जाने का लालच भी दिया जाता था।इतना ही नही लेडीज़ को कहा जाता था कि उन्हें लाखों का इनाम भी मिलेगा। सामने वाला शख्स कुछ इसी तरह से महिलाओं को झांसे में लेता था।

इसका मुख्य आरोपी सिवान जिले के गोरियाकोठी का अंशु कुमार सिंह है।इस कांड का खुलासा तब हुआ जब मुजफ्फरपुर के नई बाजार की रहने वाली पूजा उप्पल थाने पहुंचीं। पूजा एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने नगर थाने में अपने साथ हुए ठगी को लेकर अंशु कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई।

पूजा ने आरोप लगाया कि अंशु ने उनसे और उनके संपर्क की महिलाओं से लगभग दो लाख रुपये की ठगी कर ली है। पूजा ने नगर थाने में दर्ज मामले में दिए आवेदन में बताया कि पार्लर पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने अपना परिचय सिवान निवासी अंशु कुमार सिंह के रूप में दिया। उसने बताया की उसकी कंपनी ड्रीम ऑफ यूज शेरपुर स्थित एक होटल में 8 मई 2024 काे ग्लोबल ब्यूटी कांटेस्ट करेगी। इसमें 40 फीमेल मेकअप आर्टिस्ट भाग लेंगी, जिनमें तीन विनर होंगे। उन्हें मलेशिया भेजा जाएगा और साथ में 5 लाख का इनाम दिया जाएगा और रहने खाने का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी।

जालसाज अंशु ने पूजा से आगे कहा की ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मुंबई से 3 जज आएंगी। इन तीन कॉन्टेस्ट जजों में से दो पारुल गर्ग, शाहनाज हुसैन होंगी जबकि तीसरी जज शैली होंगी जो मलेशिया से आएंगी। पार्टिसिपेट करने वाले कैंडिडेट को यही तीनों जज करेंगी। अंशु ने पूजा से सिक्योरिटी मनी के नाम पर 2 हजार रुपए भी मांगे और बोला कि वो पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। उसकी बातों में आकर पूजा ने 2 हजार रुपए दे दिया। फिर आरोपी ने पार्लर में मेकअप ट्रॉली मंगवाने के नाम पर 17,380 रुपए ले लिए। तय समय के बाद भी ट्रॉली नहीं मिलने पर फोन से संपर्क किया, तो बोला कि ऑर्डर भगवानपुर में है।

इसके बाद से अंशु का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। होटल में पता किया गया तो बताया गया कि वह पहले ही जा चुका था। तब पूजा को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उसने पूरे मामले की जानकारी नगर थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी अंशु को सिवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के अंगिया से गिरफ्तार कर लिया गया।अंशु कई जिलों में सिर्फ ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को ही टारगेट कर ब्यूटी कांटेस्ट का प्रलोभन देकर उनसे ठगी करता था।उसने मोतिहारी, सिवान, छपरा जिले की महिलाओ के साथ भी इसी तरह की ठगी की थी और फरार था।