Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की, लोगों ने की जमकर की धुलाई

सहरसा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है।यहां एक बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत सामने आई है।नाबालिग से रेप की करी कोशिश

बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की, लोगों ने की जमकर  की धुलाई
Crime

केटी न्यूज़/सहरसा

सहरसा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है।यहां एक बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत सामने आई है।घर में किसी दूसरे सदस्य के मौजूद नहीं रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की हालांकि तभी लड़की की दादी वहां पहुंच गई और उसकी इज्जत बच गई।मिस्त्री घर में बिजली ठीक करने आया था।

बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की, लोगों ने की जमकर  की धुलाई

पीड़िता के दादा ने शुक्रवार को अपने घर में बिजली का काम कराने के लिए एक मिस्त्री को बुलाया था। उसे बिजली वायरिंग का जरूरी सामान देकर उसके दादा घर से बाहर किसी काम से चले गये। घर में 9 साल की पोती और उसकी दादी मौजूद थी। पीड़िता की दादी मकान के दूसरे मंजिल पर थी और बच्ची पहली मंजिल पर पढ़ाई कर रही थी।

बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की, लोगों ने की जमकर  की धुलाई

बच्ची को अकेला देखकर  बिजली मिस्त्री ने नाबालिग लड़की को तार लेकर आने को कहा।बच्ची जैसे ही तार देने पहुंची आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी बीच बच्ची की दादी वहां पहुँच गई।दादी ने आरोपी मिस्त्री को छेड़खानी करते देख लिया। बच्ची की दादी को देखकर आरोपी मिस्त्री कमरे से बाहर आ गया।इसके बाद बच्ची ने अपनी दादी को पूरी घटना की जानकारी दी। 

बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की, लोगों ने की जमकर  की धुलाई

बच्ची की दादी उसकी बात को सुनकर शोर मचाने लगी, जिससे आसपास के लोग जमा हो गये। लोगों ने मिस्त्री को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।