Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

बिहार के पूर्व विधायक को धमकी: साइबर अपराधियों ने ईमेल भेजकर JDU नेता को डराया

बिहार के पूर्व विधायक और सत्ताधारी दल जेडीयू के नेता मुजाहिद आलम को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले की जानकारी एसपी को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बिहार के पूर्व विधायक को धमकी: साइबर अपराधियों ने ईमेल भेजकर JDU नेता को डराया

केटी न्यूज/  किशनगंज

बिहार के पूर्व विधायक और सत्ताधारी दल जेडीयू के नेता मुजाहिद आलम को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले की जानकारी एसपी को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल पूरी छानबीन में जुट गया है। अब तक अपराधियों ने पूर्व विधायक को आठ बार धमकी भरे ईमेल भेजे हैं।

किशनगंज के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम को लगातार धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं, जिसमें साइबर अपराधियों ने कहा है कि वे तीन से चार दिन के भीतर उनके फेसबुक आईडी को डिलीट कर देंगे। इस बारे में पूर्व विधायक ने 20 अगस्त से लेकर अब तक की सभी धमकियों की जानकारी एसपी सागर कुमार को दी है।

पूर्व विधायक ने एसपी को पूरा ब्योरा सौंपा है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस की साइबर सेल अब इस बात की जांच कर रही है कि ये ईमेल कहां से भेजे गए हैं और किसने इन्हें भेजा है। ईमेल आईडी ट्रेस होते ही मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।