Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम
Keshav Times

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर दिया विवादित बयान

कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं जिसके बाद कई बार उन्हें विवादों का सामना भी करना पड़ता है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर दिया विवादित बयान
Kangna Ranaut

केटी न्यूज़/दिल्ली

कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं जिसके बाद कई बार उन्हें विवादों का सामना भी करना पड़ता है।अब कुछ इसी तरह का बयान कंगना ने फिर से दे दिया है।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है।इस फिल्म में कंगना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं।इसी बीच अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया कि फिर से विवाद खड़ा हो गया।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर दिया विवादित बयान

कंगना ने कहा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ लोग आपकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करते हैं कि आपकी फिल्म रिलीज हो और वो नेगेटिव पीआर कराके कैसे आपके प्रोजेक्ट को फ्लॉप बनाएं।कंगना ने आगे कहा कि बस यही मेरी चिंता है और हमारी इंडस्ट्री के लोग बहुत ज्यादा खराब हो सकते हैं बस आपकी फिल्म को फ्लॉप कराने के लिए, वो तो हमने देखा भी है। वो करियर्स भी बर्बाद कर सकते हैं इसलिए हम बस उसी से झिझक रहे हैं। वैसे तो मैं संसद में भी काफी बोलती हूं ऐसी कोई बात नहीं है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर दिया विवादित बयान

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना के दमदार डायलॉग्स, शानदार एक्टिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस पहले से ही फिल्म में चार चांद लगा रही है। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर भी अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीत रहे हैं।अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।