Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/गाजीपुर

दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्वाट व सर्विलांस थाना जमानिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को 01 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रुपये है

दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

के साथ गायघाट मोड़ के पास से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया।  हेरोइन की अवैध तस्करी करने वाले गिरफ्तार शुदा उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग पिछले कुछ समय से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं।

दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हमारा मुख्य सरगना रामानन्द यादव निवासी ग्राम- सोनहरिया थाना जमानियां है। जिसे पिछले महीने यूपी एसटीएफ ने वाराणसी से पकड़कर नागालैंड पुलिस को सौंपा था, जो अभी जेल में हैं। अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग अन्य राज्यों से तस्करी कर लाने वाले लोगों से यहाँ पर खरीद कर उसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों को ऊँचे दामों पर विक्रय कर मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपने शौक पूरे करते हैं।

दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गिऱफ्तार अभिय़ुक्तों का नाम- पता व आपराधिक इतिहास

-दीपक यादव पुत्र सुभाष सिंह यादव निवासी शेरपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर।

.मु0अ0सं0-96/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जमानिया -गाजीपुर।

-ओमकार राय पुत्र स्व0 नगीना राय निवासी बेटावर थाना जमानियां गाजीपुर।

.मु0अ0सं0-105/2000 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जमानिया गाजीपुर।

.मु0अ0सं0-96/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जमानिया गाजीपुर।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।