Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

विदेशी नागरिक से आईजीआई एयरपोर्ट पर बरामद हुए 1 करोड़ 60 लाख रुपए,सीआईएसएफ स्टाफ ने जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंपा

एक विदेशी नागरिक से आईजीआई एयरपोर्ट पर 1,92,200 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए।

विदेशी नागरिक से आईजीआई एयरपोर्ट पर बरामद हुए 1 करोड़ 60 लाख रुपए,सीआईएसएफ स्टाफ ने जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंपा
Crime

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

एक विदेशी नागरिक से आईजीआई एयरपोर्ट पर 1,92,200 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए।भारतीय करेंसी के हिसाब से यह रकम 1 करोड़ 60 लाख रुपए है।इस राशि को इस यात्री ने तकिए के कवर, चादर और महिलाओं के कपड़ों के अंदर छिपाकर रखा था।सीआईएसएफ स्टाफ ने इस विदेशी यात्री को जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया।यात्री की पहचान पुलाटोव दोस्तोनबेक के तौर पर हुई। वह उज्बेक नागरिक है।

विदेशी नागरिक से आईजीआई एयरपोर्ट पर बरामद हुए 1 करोड़ 60 लाख रुपए,सीआईएसएफ स्टाफ ने जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंपा

सीआईएसएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल ने बताया 7 जुलाई को लगभग 10 बजकर 10 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर चेक इन एरिया में एक यात्री सीआईएसएफ स्टाफ को संदिग्ध नजर आया। वह उज्बेकिस्तान एयरलाइंस के जरिए दिल्ली से ताशकंद की यात्रा करने वाला था। एक्स बीआईएस मशीन द्वारा उसके सामान की जांच में कुछ संदिग्ध तस्वीर नजर आई। इस यात्री ने मौका देख अपना सामान दूसरे साथ आये यात्री को सौंपने की कोशिश भी की। बाद में इमीग्रेशन काउंटर पर बीमारी का नाटक किया और वॉशरूम जाकर अपना बोर्डिग पास कमोड में बहा दिया।

विदेशी नागरिक से आईजीआई एयरपोर्ट पर बरामद हुए 1 करोड़ 60 लाख रुपए,सीआईएसएफ स्टाफ ने जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंपा

इसके बाद सीआईएसएफ स्टाफ उसे कस्टम ऑफिस ले गए। यहां अधिकारियों की मौजूदगी में उसके चेकइन बैगेज की जांच की गई।बैगेज जिसमें तकिया और चादर में छिपाकर रखे गए 1,92,200 अमेरिकी डॉलर मिले। वह इतनी विदेशी मुद्रा को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद सीआईएसएफ स्टाफ ने उसे आगे की जांच के लिए कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया। उससे कस्टम विभाग के अधिकारी आगे की पूछताछ कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।