Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में ली लड़की की जान,10 जून को होनी थी शादी

एक सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार के चलते युवती की हत्या कर दी।घटना भरगामा प्रखंड क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 6 की है।

सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में ली लड़की की जान,10 जून को होनी थी शादी
Murder

केटी न्यूज़/अररिया

एक सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार के चलते युवती की हत्या कर दी।घटना भरगामा प्रखंड क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 6 की है।जहां गुड़िया का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला।शव को देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों इसकी जानकारी भरगामा थाना पुलिस को दी। 

सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में ली लड़की की जान,10 जून को होनी थी शादी

 गुड़िया के पिता संजय पासवान के मुताबिक, गुड़िया इंटर की छात्रा थी और उसकी शादी रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत में 10 जून को होनी थी । उसकी शादी का कार्ड भी छप चुका था।संजय पासवान ने बताया कि एक महीने पहले उसका फलदान हुआ था। इस बात की जानकारी किशन कुमार को भी थी। इसी बीच किशन ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसका रिश्ता भी बिगाड़ने का प्रयास किया था। जिस पर मेरे संबंधी सुभाष पासवान ने हम लोगों को इसकी जानकारी भी दी थी।

सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में ली लड़की की जान,10 जून को होनी थी शादी

उन्होंने बताया कि शगुन का कपड़ा फर्नीचर और जरूरत का सामान भी लड़के पक्ष को दे दिया गया था। घर में उसकी शादी की तैयारी शुरू हो चुकी थी, लेकिन गुरुवार रात इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में ली लड़की की जान,10 जून को होनी थी शादी

मृतका की पहचान संजय पासवान की बेटी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। 10 जून में उसकी शादी होनी थी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह वह टहलने निकली थी।इसी दौरान पहले से घात लगाए पड़ोसी रामदेव पासवान का पुत्र किशन कुमार ने उसके मुंह में कपड़ा डालकर अपहरण कर लिया।इसके बाद  गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी के दुपट्टे से शव को पेड़ से लटका दिया। पहले भी वो शादी तोड़ने का प्रयास कर चुका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।