Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

12 साल का बच्चा स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा

यूपी के बागपत जिले के छपरौली कस्बे के स्कूल का एक मामला सामने आया है।

12 साल का बच्चा स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा
Crime

केटी न्यूज़/छपरा 

यूपी के बागपत जिले के छपरौली कस्बे के स्कूल का एक मामला सामने आया है।यहां एक 8वीं क्लास का 12 साल का छात्र अपने बैग में तमंचा लेकर आ गया। इसके बाद अपने क्लासमेट्स को यह दिखा रहा था। तमंचे को देख बच्चे डर गए और अपनी टीचर को इसकी जानकारी दी। छात्र के पास तमंचा होने की बात पता लगते ही स्कूल में सनसनी फैल गई।

12 साल का बच्चा स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा

पुलिस को टीचर ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र से 12 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस ने छात्र के पिता से भी पूछताछ की है। वहीं, छात्र से यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस मंशा से तमंचा लेकर स्कूल आया था? पुलिस के अनुसार छात्रों ने टीचर को तमंचे के बारे में बताया था। जिसके बाद टीचर ने आरोपी से तमंचा छीन लिया और पुलिस को बताया।

12 साल का बच्चा स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा

मामले की जानकारी बीआरसी ऑफिस में भी दी गई है। तमंचा बरामद करने के बाद पुलिस बच्चे को लेकर उसके घर लेकर गई। छात्र ने बताया कि तमंचा उसके घर में काफी समय से रखा था। जिसे वह स्कूल जाते समय बैग में रखकर ले गया। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह अपने दोस्तों को दिखाने के लिए ही तमंचा लेकर गया था। स्कूल की दूसरी टीचर गीता शर्मा ने थाने में इस बाबत लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिहार से ऐसा ही मामला पहले भी सामने आ चुका है।कुछ दिन पहले बिहार के सुपौल जिले में नर्सरी के छात्र ने तीसरी क्लास के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था।वह बच्चा भी घर से पिस्टल लेकर स्कूल आया था। जिसके बाद मौका देख गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।