Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सॉल्वर गैंग का बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़,3 लोग हुए गिरफ्तार

एक सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए बिहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

सॉल्वर गैंग का बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़,3 लोग हुए गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज़/छपरा

एक सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए बिहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।ये घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास हुई।पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने की फिराक में थे। गैंग का सरगना कृष्णकांचत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सॉल्वर गैंग का बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़,3 लोग हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी राम जानकी मंदिर के पास स्थित 'रचित कॉम्पिटेटिव पॉइंट' नाम के कोचिंग सेंटर से जुड़े हुए हैं। इस गैंग का सरगना कृष्णकांत है, जो इस कोचिंग सेंटर का संचालक भी है।ये गैंग छात्रों से छह लाख रुपए लेकर उन्हें परीक्षा पास कराने का वादा करता था। इसके लिए ये लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के दौरान उन्हें इस गैंग के बारे में जानकारी मिली। एक वाट्सऐप ग्रुप में परीक्षा से जुड़ी बातचीत के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की।

सॉल्वर गैंग का बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़,3 लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, सारण के एसपी कुमार आशीष को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाट्सऐप ग्रुप के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और भगवान बाजार थाना स्थित राम जानकी मंदिर के पास एक कोचिंग सेंटर पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पंकज सिंह, विवेक कुमार और अनूप कुमार यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से कई छात्रों के असली प्रमाण पत्र, 20 खाली चेक, दो पासबुक, तीन मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।