लेडिज डाक्टर ने घर बुलाकर वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काट डाला

नर्सिंग होम संचालक एक प्रेमिका ने वार्ड पार्षद प्रेमी का प्राईवेट काट डाला। घटना मढ़ौरा में की है। जहां निजी अस्पताल चलाने वाली महिला का प्रेम प्रसंग पिछले पांच वर्षों से एक वार्ड पार्षद से चल रहा था

लेडिज डाक्टर ने घर बुलाकर वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काट डाला

केटी न्यूज/छपरा

छपरा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां नर्सिंग होम संचालक एक प्रेमिका ने वार्ड पार्षद प्रेमी का प्राईवेट काट डाला।  घटना मढ़ौरा में की है। जहां निजी अस्पताल चलाने वाली महिला का प्रेम प्रसंग पिछले पांच वर्षों से एक वार्ड पार्षद से चल रहा था।

पिछले कुछ दिनों से मढौरा के वार्ड संख्या 12 का पार्षद वेद प्रकाश और अस्पताल संचालिका लिव इन रिलेशन रह रहे थे। दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। परन्तु महिला जब भी वार्ड पार्षद से शादी की बात कहती तो वह उसे टाल-मटोल कर देता था। जिसके बाद अस्पताल संचालिका ने वार्ड पार्षद प्रेमी वेद प्रकाश को शादी के लिए राजी किया था। दोनों की कोर्ट मैरिज होने थी। महिला शादी के जोड़े में कोर्ट पहुंची और वार्ड पार्षद का इंतजार करती रह गई लेकिन वह नहीं पहुंचा।

प्रेमी के धोखे से आहत अस्पताल संचालिका ने उसे सबक सिखाने की सोंची और प्लान के तहत प्रेमी वार्ड पार्षद को अपने घर बुलाया। अपनी प्रेमिका के बुलावे पर वार्ड पार्षद महिला के घर पहुंचा और मौका देखकर प्रेमिका ने वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काट डाला। वार्ड पार्षद की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी वार्ड पार्षद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।