Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

बीजेपी सांसद व समर्थकों के द्वारा थाना परिसर में की गई चोरी, एफआईआर दर्ज

बीजेपी सांसद व समर्थकों के द्वारा थाना परिसर में की गई चोरी, एफआईआर दर्ज

बीजेपी सांसद व समर्थकों के द्वारा थाना परिसर में की गई चोरी, एफआईआर दर्ज

महाराजगंज सांसद के जनार्दन सिंह सिग्रिवाल की फाइल फोटो 

केटी न्यूज/छपरा

बीजेपी के महाराजगंज सांसद के जनार्दन सिंह सिग्रिवाल व उनके 17 समर्थकों के खिलाफ थाना परिसर में की गई चोरी का मामला थाने में दर्ज किया गया। जिसकी जानकारी सारण एसपी गौरव मंगला द्वारा प्रेस विज्ञपति जारी की गई है। एसपी के अनुसार गुरूवार की शाम बनियापुर थाना में कांड संख्या 462/23 दर्ज किया गया है। एसपी द्वारा जारी किए गए प्रेसविज्ञपति में बताया कि बनियापुर थानान्तर्गत दुर्गा पूजा को लेकर कई जगहों से विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान लाईसेंस के नियम व शर्ताे के उल्लंघन किया जा रहा था।

बीजेपी सांसद व समर्थकों के द्वारा थाना परिसर में की गई चोरी, एफआईआर दर्ज

जुलूस में ट्रैक्टर के साथ डीजे जब्त किया गया। वहीं एक अन्य ट्रैक्टर को बिना लाइसेंस के ही निकाले जा रहे जुलूस में से जब्त किया गया था। दोनों डीजे से लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर प्रदर्शन के रूप में थाना में रखा गया। बुधवार की शाम सांसद सिग्रीवाल समर्थकों साथ बनियापुर थाना में जब्त डीजे, ट्रैक्टर सहित अन्य सामान लेकर चले गए। इसका सीसीटीवी में रिकॉर्ड भी है। उस दौरान बनियापुर थाना के थानाध्यक्ष अपने पदाधिकारी और बल के साथ क्षेत्र में अन्य जुलूसों के दौरान विधि-व्यवस्था देख रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग थाना में प्रवेश कर थाने में तैनात पदाधिकारी और जवानों के साथ नोकझोंक करते हुए जब्त ट्रैक्टरों को जबरदस्ती थाना परिसर से बिना अनुमति छीन कर ले गए। थाने में लगे सीसीटीवी में मामले में जांच हुई। जिसमें साफ दिख रहा है कि जबरन थाने से जब्त प्रदर्श के लिए जाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। जिसमें पाया गया कि इस भीड़ का नेतृत्व माननीय सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कर रहे थे। इन्होंने अपनी गाड़ी थाने के बाहर खड़ी कर दी। उसी में बैठे रहे और उपद्रवियों के झुंड को थाने में आपराधिक कृत्य करने के लिए भेज दिया। इसका प्रमाण थाने के सीसीटीवी में उपलब्ध है। जिसके बाद थाने चोरी व हंगामा का एफआईआर सांसद व 17 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।