Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण पर ओझा बरांव की प्रगति को मिला प्रथम अभिभाषण का गौरव, इसरों ने किया सम्मानित

चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण पर ओझा बरांव की प्रगति को मिला प्रथम अभिभाषण का गौरव, इसरों ने किया सम्मानित

- सम्मानित होने से परिवार में छाई खुशी

केटी न्यूज/डुमरांव

हाल ही में इसरो द्वारा चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के मौके पर हिंदी में प्रथम अभिभाषण देने का गौरव डुमरांव अनुमंडल की चौगाईं अंचल के ओझा बरांव गांव की युवती प्रगति कुमारी को मिला है। अपने अभिभाषण कला व भाषायी शुद्धता के बल पर न सिर्फ प्रगति को पहले भाषण देने का मौका मिला बल्कि बाद में इसरो द्वारा उसे सम्मानित भी किया गया।

चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण पर ओझा बरांव की प्रगति को मिला प्रथम अभिभाषण का गौरव, इसरों ने किया सम्मानित

इस दोहरी खुशी से पूरा परिवार आह्लादिल हो उठा है। बता दें कि प्रगति के पिता ओमप्रकाश ओझा किसान है जबकि मां ममता देवी हाउस वाइफ है। वही बड़े भाई पंकज ओझा शिक्षक है। उसकी प्रारंभिक पढ़ाई गांव से ही शुरू हुई थी। वह बचपन से ही मेधावी थी। जिसके देखते हुए परिवार द्वारा उसका दाखिला बक्सर के बीपीएस स्कूल में कराया गया। यहां से

चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण पर ओझा बरांव की प्रगति को मिला प्रथम अभिभाषण का गौरव, इसरों ने किया सम्मानित

मैट्रिक पास करने के बाद वह एमवी कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। यहां से उच्च शिक्षा के लिए वह वाराणसी चली गई। बीएचयू से स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग गई थी। प्रगति ने एसएससी की कठिन माने जाने वाली परीक्षा में सफलता अर्जित कर सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के

चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण पर ओझा बरांव की प्रगति को मिला प्रथम अभिभाषण का गौरव, इसरों ने किया सम्मानित

तौर पर चयनित हुई। वह अपने भाषा कौशल व काबिलियत के बदौलत ही इसरो द्वारा भाषण के लिए चयनित हुई है। उसके भाई पंकज ने बताया कि उसकी इस सफलता से पूरा परिवार खुश हैं। जिलेवासियों का सर भी गर्व से उंचा हो गया है। आखिर उनकी बेटी को इसरो से सम्मान जो मिला है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।